हर दो घंटे में मिलेगा मतदान प्रतिशत, कल सुबह सात बजे से मतदान
मेरठ। दस फरवरी को पहले चरण में जिले में होने वाले मतदान के लिए तैयारियों को प्रशासनिक स्तर पर किया जा रहा है। हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत जारी करने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रतिशत के लिए एमडीए सचिव चंद्रपाल तिवारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, विधानसभावार अधिकारियों की तैनाती में सिवालखास के लिए परियोजना निदेशक डीआरडीए मोती लाल व्यास 7017300812, सरधना के लिए प्रोबेशन अधिकारी अजीत सिंह, 7518024005, किठौर के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), पंखुरी जैन 8447216635, कैंट के लिए सुशील कुमार, बाल विकास अधिकारी दौराल/प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, 7037676370, शहर के लिए जावेद खान, परियोजना अधिकारी, नेडा, 9415609062, दक्षिण के लिए प्रदीप सिंह, सहायक निबन्धक सहकारिता, 9528371384 को सह नोडल अधिकारी नामित कर तैनात किया गया है।
ईवीएम के लिए भी तैनात अधिकारी
वहीं, ईवीएम के लिए एडीएम (भूमि अध्याप्ति) सुल्तान अशरफ 9454416683 और पीपी अत्री, प्रधानाचार्य, आईटीआई 8077725066 को नामित किया गया है। वहीं, अन्य किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूम/शिकायत प्रकोष्ठ को 0121-2666710, 2666720, 2666730, 2666740 या टोल फ्री नम्बर 1950 पर दी जा सकती है।