फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गुलिस्ता से धर्म बदलकर बनी रजनी, फिर पीतम से शादी... नाराज दो जेठों ने दोस्त के साथ मिलकर मार डाला

Wed, 12 Feb 2025 10:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दो वर्ष पूर्व पीतम सिंह ने गुलिस्ता से शादी कर ली थी। गुलिस्ता ने धर्म बदलकर अपना नाम रजनी रख लिया तथा हिंदू रीति रिवाज से पीतम के साथ रहने लगी। इससे पीतम के सगे भाई और उसका दोस्त नाराज थे। 
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलिस्ता से धर्म बदलकर बनी रजनी फिर पीतम से की शादी। इसलिए मार डाला। पीतम ने शव की शनाख्त के बाद अपने सगे दो भाई और दोस्त मुस्तफा के खिलाफ कराया हत्या का मुकदमा दर्ज। अब खरखौदा पुलिस प्रीतम के दोनों भाई व मुस्तफा की तलाश में है।
विज्ञापन

 

संभल जनपद के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी पीतम पुत्र भूरे ने बताया कि वह नोएडा जनपद के थाना बिसरख क्षेत्र के गांव पतवारी मे अपनी पत्नी संतोष व तीन बच्चों के साथ रहता है। वहीं पर खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी निवासी मुस्तफा राजमिस्त्री का काम करता था। वह मुस्तफा के साथ मजदूरी करता था। वहीं पर जनपद संभल के थाना हयातनगर के गांव घुरैटा निवासी गुलिस्ता भी मजदूरी कर रही थी। 
 

करीब दो वर्ष पूर्व पीतम सिंह ने धर्म और परिवार के बंधन को तोड़कर गुलिस्ता से शादी कर ली। गुलिस्ता ने अपना धर्म बदलकर अपना नाम रजनी रख लिया तथा हिंदू रीति रिवाज से प्रीतम के साथ रहने लगी। इस बात से पीतम के सगे भाई दलवीर उर्फ काले व अजय और उसका दोस्त मुस्तफा नाराज थे। 13 जनवरी को मुस्तफा, दलवीर और अजय के साथ मिलकर गुलिस्ता उर्फ रजनी को बहला फुसला कर अपने गांव गोविंदपुरी ले आया। गुलिस्ता वापस पीतम के साथ जाना चाहती थी। एक ग्रामीण के मोबाइल से पीतम को कॉल करके उसने ले जाने की बात भी कही थी। 
 

आरोप है कि मुस्तफा ने गुलिस्ता उर्फ रजनी की हत्या करके उसे जंगल में फेंक दिया। बुधवार को थाने पहुंचकर पीतम ने मुस्तफा और दोनों सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पीतम ने पोस्टमार्टम के बाद गुलिस्ता उर्फ रजनी के शव को नोएडा के पतवारी गांव में ले जाकर श्मशान घाट में हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
महिला के पति ने शव की शनाख्त रजनी के रूप में की है। पति की तहरीर पर मुख्य आरोपी मुस्तफा, दलवीर व अजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
- प्रमोद कुमार सिंह, सीओ किठौर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें