फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सांसद अरुण गोविल ने जेल में मुस्कान और साहिल को दी रामायण, जानें क्या बोले सौरभ के हत्यारोपी

Sun, 30 Mar 2025 05:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सांसद अरुण गोविल नवरात्र के पहले दिन रविवार को जेल पहुंचे और बंदियों को 1500 रामायण वितरित की। सौरभ की हत्यारोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को भी रामायण दी।
विज्ञापन
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सांसद अरुण गोविल ने घर-घर रामायण अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला कारागार में बंदियों को रामायण वितरित की। इस दौरान सांसद ने सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल और मुस्कान को भी रामायण भेंट की। दोनों ने रामायण को पढ़ने और उस पर अमल करने की बात कही।

विज्ञापन
Trending Videos

सांसद अरुण गोविल रविवार को चौधरी चरण सिंह कारागार में रामायण वितरण करने के लिए पहुंचे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने जेल में 1500 रामायण बांटीं। इस दौरान वहां मौजूद बंदी भाव-विभोर हो गए और जेल परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। बंदियों ने सांसद के चरण स्पर्श किए। कई बंदियों की आंखों में आंसू छलक पड़े। 

बंदियों ने कहा कि बचपन में हमने श्रीराम का चरित्र रामायण सीरियल में देखा था, लेकिन आज वही राम हमारे सामने खड़े हैं। जब भी हम श्रीराम के बारे में सोचते हैं, तो हमारे मन में अरुण गोविल का ही चित्र आता है।

इस दौरान जेल में बंद मुस्कान और साहिल को भी सांसद ने रामायण भेंट की। बताया गया कि दोनों ने रामायण को पढ़ने और उस पर अमल करने की बात कही। सांसद ने कहा कि आज एक विशेष दिन है। यह हिंदू नववर्ष एवं नव संवत्सर की शुरुआत का पावन दिन है। आज के दिन आपको यह रामायण दी जा रही है। रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की सीख देने वाला ग्रंथ है। इस ग्रंथ को पढ़कर आपको यह समझ आएगा कि सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य का पालन कैसे किया जाए। आज से आप सब यह प्रण करें कि जब आप इस जेल से बाहर निकलें, तो कभी भी दोबारा यहां लौटकर न आएं। किसी भी गलत कार्य को करने से पहले अपने परिवार, माता-पिता, पत्नी और बच्चों के बारे में सोचें। 



 

कई बंदियों ने कहा कि हम रामायण पढ़कर अपने जीवन को बदलने की कोशिश करेंगे। हमने जीवन में जो गलतियां की हैं, उन्हें सुधारने का प्रयास करेंगे। कैदियों ने रामायण को स्वेच्छा से स्वीकार किया और सांसद अरुण गोविल का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम ने जेल के भीतर एक सकारात्मक ऊर्जा भर दी और कई कैदियों ने आत्म-सुधार का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, जेलर केके दीक्षित, अवनीश कुमार, अमर सिंह, क्षमा शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, सनी गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- UP: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री करेंगे ये काम, मेरठ के 40 प्रतिशत को लेकर जानें क्या कहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें