फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर चार महिलाओं को वाहन ने कुचला, मां-बेटी समेत तीन की मौत, टक्कर मारकर तीर की तरह भागा चालक

Tue, 18 Mar 2025 12:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पार कर चारों घर लौट रही थीं, तभी हादसा हो गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। वहीं मृतकों के घरों में मातम पसर गया है। इन सभी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
सविता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेत से काम कर सोमवार रात नौ बजे दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पार कर घर लौट रहीं चार महिलाओं सविता (19), उषा (45), केला (55) और गायत्री (21) को एक वाहन ने कुचल दिया। चारों को गंभीर हालत में मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सविता और उसकी मां उषा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि केला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। गायत्री की भी हालत गंभीर बनी थी। वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार यशवंत भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
यह भी पढ़ें..
UP: मेरठ के 40 परिवारों ने दी संसद भवन के सामने आत्मदाह की चेतावनी, सोने से ज्यादा कीमती चीज को लेकर है विवाद

दौराला थाना क्षेत्र के गांव वलीदपुर निवासी बहादुर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसकी पत्नी उषा व बेटी सविता भी मजदूरी करती थीं। सोमवार को उषा अपनी बेटी सविता, गांव की ही गायत्री पुत्री सत्यपाल और केला पत्नी भूरा के साथ खेत में मजदूरी करने गई थीं। वापस आते समय चारों गांव में जाने के लिए हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे किसी वाहन ने चारों को कुचल दिया। 



 
विज्ञापन

मृतकों के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर भाग निकला। भागने के दौरान वाहन ने देहरादून के बल्लूपुर चौक निवासी यशवंत की बाइक में भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी घायल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी चालक और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें