फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल यवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के भवानी सरयां गांव में खेत में जानवर चले के विवाद में शुक्रवार की देर शाम को दो पट्टीदारों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी के डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया था। इनमें से एक घायल की इलाज के दौरान शनिवार को दोपहर में मौत हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दो बेटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भवानी सरयां गांव निवासी सिंहासन और बृजेश पड़ोसी हैं। शुक्रवार की देर शाम को एक पक्ष के व्यक्ति का जानवर दूसरे व्यक्ति के खेत में चला गया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जो मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान मारपीट में सिंहासन 40 पुत्र स्व. तूफानी और सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन फानन निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिवार वालों ने सिंहासन को एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की दोपहर में सिंहासन की मौत हो गई। मारपीट में घायल युवक की मौत की सूचना पर पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर मृतक की पत्नी देवंती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बृजेश और उसके बेटों राम दुलारे और सुंदर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में एसओ सौरभ राय का कहना है कि हत्या के आरोप में पिता और उसके दो बेटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही वे पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें