फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत से गिरकर स्वामी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र कुंवरपुरवा गांव में एक व्यक्ति अपने नवनिर्मित मकान के दो मंजिले छत से शनिवार को सुबह गिए गए। उनकी मौत मौके पर ही हो गई। परिजन उन्हें लेकर जिला मुख्यालय स्थित एक नर्सिंग होम पर ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुंवरपुरवा ग्राम पंचायत निवासी रामभवन यादव 60 पुत्र देवधारी ने अपने मकान के दो मंजिला छत जल्दी ही लगवाए हैं। लिंटर खुलने के बाद वे दो मंजिले छत पर चढ़कर मोल्डिंग पर लगे मिट्टी और सीमेंट को साफ कर रहे थे। इसी दौरान असंतुलित होकर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन फानन जिला मुख्यालय के एक नर्सिंग होम पर ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राम भवन यादव के निधन की सूचना से उनकी पत्नी पत्नी गुजारी देवी और बेटे मनोज यादव का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के एक बेटे अरविंद यादव बंगलोर रहते हैं। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है। अरविंद के आने पर मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के घर पर सान्त्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें