फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरयू-जमुना एक्सप्रेस ट्रेन में लुधियाना से बिहार दरभंगा घर वापस लौट रहे एक 26 वर्षीय युवक की यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने से ट्रेन में ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी मो. जफीर 26 पुत्र मो. इस्लाम सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन के जरनल बोगी में यात्रा के दौरान ट्रेन में ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने बताया कि जफीर लुधियाना से दरभंगा अपने घर आ रहा था। उसकी तबीयत पिछले चार पांच दिनो से खराब चल रही थी इसी वजह से वह सरयू जमुना ट्रेन से घर जा रहा था। अभी वह लखनऊ पहुंचा था कि यात्रा के दौरान ट्रेन में ही उसकी हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गया। यात्रियों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जैसे ही ट्रेन मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो कंट्रोल की सूचना पर रेलवे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें