फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छत से 4 फीट ऊंचाई पर लटक रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
कोपागंज थाना के फैजुल्लाहपुर में हरेंद्र के घर के ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार नीचे खड़े लोग। संवा
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में बुधवार रात हाईटेंशन तार से उतरे करंट की चपेट में आने से हरेंद्र कुमार (45) की झुलसकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

फैजुल्लाहपुर गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से नौ माह में यह दूसरी मौत हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि हरेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार रात काम करके लौटे और खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए।
बारिश के बाद छत पर नमी थी। छत से 4 फीट ऊंचाई से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में वह रात करीब 11 बजे किसी तरह आ गए और झुलस गए। जब तक परिजन छत पर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी। वह अपनी पत्नी, चार बेटियों और दो बेटों को छोड़ गए।
विज्ञापन

24 अक्टूबर 2025 को इसी तार की चपेट में आने से घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी निवासी सुमित (30) की मौत हो गई थी। वह सबमर्सिबल लगाने का काम करते थे। उस दिन वह टेंपो से सामान उतार रहे थे।
इसी दौरान उनका पैर अचानक एक गड्ढे में पड़ गया और हाथ में पकड़ी लोहे की पाइप ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गई थी। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पहले भी हाईटेंशन तार ने ली है जान
22 मार्च 2023 की सुबह 10 बजे कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला वाजिदपुरा पश्चिम में नवनिर्मित मकान की छत पर रफीउल्लाह (65) चढ़े थे। रात से कटी बिजली अचानक आ गई और घर से सटे गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। उनके छोटे भाई अब्दुल अजीम ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। 09 नवंबर 2019 की शाम कोपागंज नगर पंचायत के उत्तरीपुरा मोहल्ले में इसी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बालक शिवम नायक की मौत हो गई थी। वह छत पर दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें