फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शाम्भवी स्पोर्ट्स एकेडमी चंदौली ने विवेक क्रिकेट क्लब बलिया को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबातज। संवाद
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर बृहस्पतिवार को विवेक क्रिकेट क्लब बलिया और शाम्भवी स्पोर्ट्स एकेडमी चंदौली के बीच 30-30 ओवर का रोमांचक क्रिकेट मैच खेला गया।
विज्ञापन

बारिश के खलल के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। इस मुकाबले में शाम्भवी स्पोर्ट्स एकेडमी चंदौली ने विवेक क्रिकेट क्लब बलिया को 8 विकेट से हरा दिया।
मैच में बलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन चंदौली के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के आगे यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। बलिया की पूरी टीम 25.3 ओवर में मात्र 139 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

बलिया की ओर से दर्श ने सर्वाधिक 38 रन, भरत ने 27 रन, वंश ने 20 रन और शाहजेब ने 11 रनों का योगदान दिया। चंदौली की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए रोहित कुमार ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद शाहिद और अजय ने 2-2 विकेट तथा मनिंदर ने 1 विकेट हासिल किया।
जीत के लिए 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाम्भवी स्पोर्ट्स एकेडमी चंदौली की टीम ने महज 2 विकेट खोकर आसानी से जीत दर्ज कर ली। चंदौली की ओर से विवेक ने नाबाद 45 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं मनिंदर ने 42 रन और मोहम्मद शरीफ ने 28 रनों का अहम योगदान दिया।
बलिया की ओर से शुभ को 1 सफलता मिली, जबकि 1 बल्लेबाज रन आउट हुआ। ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 42 रन बनाने और 1 महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले चंदौली के खिलाड़ी मनिंदर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका श्रीमांशु और यश ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा कपिल ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें