फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी की जिद में 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

विज्ञापन
घोसी के मिश्रौली गांव में टावर पर चढ़ा युवक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली गांव में शनिवार दोपहर शादी की जिद में एक युवक करीब 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे तक समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

आजमगढ़ के मुबारकपुर निवासी अजय कुमार (24) शनिवार दोपहर करीब तीन बजे मिश्रौली गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसे टावर पर चढ़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाल रविंद्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने युवक को काफी देर तक समझाया और नीचे आने के लिए मनाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अजय टावर से नीचे उतर आया।
विज्ञापन

घोसी सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। पूछताछ में अजय ने बताया कि उसकी शादी एक युवती से तय हुई थी, लेकिन किसी कारण से युवती के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया। अजय उसी युवती से शादी करना चाहता है। शादी का रिश्ता टूटने से परेशान होकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें