फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या का हुआ खुलासा

Sun, 15 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी स्थित पुल के नीचे युवती की हत्या के बाद शव के टुकड़े फेंके जाने की घटना का पुलिस ने तीसरे दिन ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने युवती की शिनाख्त के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



 युवती सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद गांव निवासी कशिश उपाध्याय है। युवती की हत्या उसके पति ने ही की है, जिससे उसने कोर्ट मैरिज की थी।


पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने पहले युवती का गला दबा कर हत्या की फिर पहचान छिपाने के लिए उसने लोहा काटने वाली आरी से शव के टुकड़े कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में फेंक दिया।  पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहा काटने वाली आरी, दो मोेबाइल  एवं युवती के कपड़े आदि बरामद किया।


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि डाड़ी स्थित पुल के नीचे 13 मार्च को युवती की हत्या कर शव को काटकर फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी दीपक गुप्ता और घटना को अंजाम देने में साथ देने वाले उसके साथी विशाल उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि लाश के टुकड़ों के पास से झोले में मिले एक शापिंग मार्ट की पर्ची से युवती की शिनाख्त हो सकी। शापिंग माल के सीसी टीवी फुटेज में उक्त युवती को 25 फरवरी को छह बजकर तीन मिनट पर एक मग खरीदते हुए देखा गया।


शापिंग माल के कर्मचारियों से पूछताछ, एक कालेज से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस युवती की शिनाख्त कर सकी। पता चला कि उक्त युवती कशिश उपाध्याय है, जो सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सलाहाबाद गांव की रहने वाली है।


 शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके संबंधों को खंगालना शुरू किया तो घटना की परत दर परत खुलती गई। युवती कुछ दिनों पूर्व तक नगर के एक वाहन एजेंसी पर कार्य करती थी।


यहीं पर उसकी कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला निवासी एजेंट दीपक गुप्ता से नजदीकी बन गई। घटना से कुछ दिनों पूर्व ही दोनों ने शादी की, जिसकी जानकारी दोनों के परिवारों को नहीं है।


दीपक ने नगर में एक किराया का मकान लिया था, जहां दोनों मिलते रहे। 12 मार्च को युवती अपने घर से एक बर्थडे पार्टी में जाने का बहाना बनाकर निकली और दीपक से मिली।


पुलिस का कहना है कि दीपक से युवती रुपयों का दबाव बना रही थी, जबकि युवक उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। पुलिस की जांच पड़ताल में युवती का कई अन्य से भी संबंध का खुलासा हुआ है।


पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए दीपक युवती को अपनी बाइक से डाड़ी पुल के नीचे ले गया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। 


गला दबाने के बाद वह अपने कमरे पर आया और लोहा काटने वाली आरी लेकर घटना स्थल पर पहुंचा। उसके शरीर के कई टुकड़े कर कुछ अंगों को युवती के ही लाए गए शापिंग मार्ट के बैग में भरकर वहीं छोड़ दिया,

शेष अंग शहर क्षेत्र के रेलवे परिसर एवं सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पुलिया के समीप फेंक दिया। पुलिस ने बताया शव फेंकने के लिए आरोपी ने एक छात्रनेता विशाल उपाध्याय की भी मदद ली।


दीपक गुप्ता की निशानदेही पर किराए के कमरे से आरी, कपड़े एवं मोबाइल आदि बरामद कर शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले विशाल उपाध्याय को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें