फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का सिर और धड़ भी बरामद

Sat, 14 Mar 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के डाड़ी पुल के नीचे शुक्रवार को युवती के शरीर के कटे हुए अंग मिलने की सनसनीखेज घटना के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने सिर और धड़ भी बरामद किया। एक शापिंग मार्ट की पर्ची के आधार पर खोजबीन में पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही, जिसकी निशानदेही पर युवती का सिर शहर कोतवाली क्षेत्र के बालनिकेतन रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी से बरामद हुआ, वहीं सरायलखंसी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र से धड़ मिला।
विज्ञापन


युवती के कपड़े और शरीर काटने के लिए इस्तेमाल आरी को आरोपी ने ढेकुलिया घाट के पास नदी में फेंक दिया, जिसे बरामद करने को पुलिस जाल डालकर खोजने का प्रयास कर रही है। सामने आया है कि आरोपी और युवती ने परिवार को बताए बिना एक-दूसरे से शादी कर ली। इसके बात आरोपी ने युवती से छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी। 
इस संबंध में सीओ सिटी अशोक यादव का कहना है कि सर्किल के दो स्थानों से युवती के शेष अंग बरामद किए गए हैं। युवती के वस्त्र और आरी को नदी से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को युवती के शरीर के कई टुकड़े मिलने की घटना के बाद से पुलिस युवती की शिनाख्त में लगी रही, शरीर के टुकड़ों के पास से ही मिले झोले में से एक शापिंग मार्ट की पर्ची ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में बड़ी कामयाबी दिलाई।
विज्ञापन



पर्ची के आधार पर शापिंग मार्ट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवती की शिनाख्त के बाद पुलिस ने वाहनों का फाइनेंस करने वाली कंपनी के एक एजेंट को हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ। आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के ही काजीटोला का रहने वाला बताया जा रहा है। उक्त व्यक्ति के साथ ही युवती भी कुछ दिनों पूर्व एक एजेंसी में कार्य करती थी।
 युवक ने उक्त युवती से गुपचुप ढंग से शादी की थी। न तो युवती और न ही युवक ने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि आरोपी ने युवती से अपना पीछा छुड़ाने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर एक किराए के कमरे में घटना को अंजाम दिया। और लाश को ठिकाने लगा दिया।  पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस घटना के तह तक पहुंच चुकी है, जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें