घटना के बाद आरोपी चालक बस को रोकने के बजाए पूरी रफ्तार से गाजीपुर की तरफ भाग निकला। उधर, जैसे ही हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो गांव के लोगों के साथ मिलकर गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। यह जाम दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुआ जो कि शाम तक चलता रहा।
इस दौरान जाम की सूचना मिलने पर सबसे पहले मुहम्मदबाद गोहना सीओ शीतला प्रसाद पांडेय, चिरैयाकोट एसओ सुभाषचंद्र के साथ पहुंचे। यहां सीओ ने काफी समझाने के बाद जब जाम नहीं हटा तो पूर्व एमएलएसी यशवंत सिंह ने भी नाराज ग्रामीणों से जाम हटाने की अपील की, लेकिन नाराज ग्रामीण डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
जहां शाम चार बजे के बाद एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अभिषेक गोस्वामी पहुंचकर जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। जहां उचित राशि का मुआवजा देने के साथ बस चालक और परिचालक की जल्द ही गिरफ्तारी करने की बात कही। जिसके बाद तीन घंटे बाद जाम समाप्त हो सका। इस दौरान दो किमी लंबा जाम लग गया था।