फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, 28 दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के लोहा टिकटर गांव निवासी आकाश कुमार (22) ने मंगलवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की शादी 6 मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि वह बीते कई महीनों से डिप्रेशन में था और गुमशुम रहता था।
विज्ञापन

बीते 33 दिनों में यह आत्महत्या की पांचवीं घटना है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोहा टिकटर गांव निवासी देवानंद भारती ने बताया कि उनके बेटे आकाश की शादी 6 मई को हुई थी। घर में शादी के बाद से खुशी का माहौल था। मंगलवार को सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन दोपहर तक जब वह नहीं उठा तो दरवाजा खटखटाकर आवाज दी गई।
विज्ञापन

कई बार आवाज देने के बाद भी प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो आकाश का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी घनश्याम यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि आकाश अक्सर गुमशुम रहता था और डिप्रेशन का शिकार था।

33 दिन में पांचवीं आत्महत्या
जिले में मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बीते 33 दिनों में यह पांचवीं घटना है। इससे पहले मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा खैरा गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 16 मई को कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासी सौरभ सोनकर का शव मंदिर परिसर में चुनरी से बने फंदे से लटका मिला था। इसके अलावा 14 मई को सरायलंखसी थाना क्षेत्र के चांदमारी निवासी सत्येंद्र कुमार ने पड़ोसी से मारपीट के बाद फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसी दिन घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचहरा गांव निवासी गुंजन चौहान ने भी आत्महत्या कर ली थी। इन सभी मामलों में मानसिक तनाव को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें