फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार के लिए उठे हजारों हाथ

Sun, 21 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखी। रविवार को जनपद में शहर के पार्क हों या गांव के मैदान, एक साथ हजारों हाथों ने सूर्य को नमन कर योग से जीवन शैली में बदलाव के प्रति भरोसा जताया। कई स्थानों पर मुस्लिमों ने भी पूरी शिद्दत से योग किया।
विज्ञापन



 स्कूलों, कालेजों व विभिन्न संगठनों की ओर से भी योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें स्त्री, पुरुष, बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।


नगर के नगरपालिका कम्यूनिटी हाल में आर्ट आफ लिविंग संस्था के तत्वावधान में प्रात: 6 बजे से योग कराया गया। लोगों ने जबरदस्त भागीदारी दर्ज कराई। लोगों ने ध्यान, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार कर काफी सुकून महसूस किया।


 योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल,  सिटी मजिस्ट्रेट सहित कई अधिकारियों ने किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद जमाल ने कहा कि योग क्रिया पूरी तरह वैज्ञानिक क्रिया पर आधारित है, इसको किसी धर्म से जोड़ना उचित नहीं है।
विज्ञापन



योग के दौरान डीएफओ सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, चकबंदी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, होमगार्ड के सेनानायक चिकित्सक, बैंक अधिकारियों के अलावा शहर के व्यापारियों ,अधिवक्ताओं व पत्र प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।


 आर्ट आफ लिविंग के प्रशिक्षक डॉक्टर आशुतोष ने योग आसान प्रणायाम, सूर्य नमस्कार कराकर संपन्न कराया। इस कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग ब्यूरो आफ कम्युनिकेशन के कोआर्डिनेटर वेद मिश्रा, गणेश, संतोष बरनवाल, सुनील महतो, राजकुमार और रश्मी सहित कई लोग मौजूद रहे।


इसी तरह से नगर क्षेत्र स्थित शारदा नारायण अस्पताल में विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मरीजों के परिवारीजन, आसपास के बच्चों और चिकित्सक व सभी स्टाफ ने भाग लिया। दिल्ली से आए योग प्रशिक्षक अतुल ने सभी को विभिन्न प्रकार से योग आसन कराए।


नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में उल्लासपूर्ण माहौल में विश्व योग दिवस मनाया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।


स्त्री, पुरुष के साथ बच्चों में खासा उत्साह दिखा। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया।  ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की ओर से नगर के ब्रह्मस्थान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजयोग के साथ-साथ शारीरिक योग कराया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट बृजराज सिसोदिया ने किया।  इस अवसर पर प्रशासिका विमला बहन ने कहा कि भारत शुरू से ही पूरे विश्व को योग व अध्यात्म की शिक्षा देता आ रहा है। भारत का प्राचीन योग संपूर्ण विश्व के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।


इसी प्रकार विश्व योग दिवस के अवसर पर भारत स्वाभिमान व पतंजलि योग समिति की ओर से नगर के जीवनराम इंटर कालेज छात्रावास के मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जवलन दिनेश नंदन राय, सूर्यभान शर्मा, भवानी शंकर ठरड, गनी अहमद नोमानी, श्रीराम चौहान ने किया।


भजन के बाद योग प्रशिक्षक विनय योगी ने 17 आसन व चार प्राणायाम के प्रोटोकाल का पालन करते हुए अग्निसार, नवली, सर्वांगसन आदि का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक विनय योगी ने कहा योग प्राचीन भारतीय परंपरा व संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। इससे शरीर व मन विचार व कर्म, आत्म संयम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें