फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से निरोग बनाने के लिए मंच हुआ तैयार

Sat, 20 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्व योग दिवस पर रविवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। जगह-जगह पांडाल के साथ ही हाल की बुकिंग कराकर विभिन्न संगठन वहां साज सज्जा करने में मशगूल रहे।
विज्ञापन



रविवार को प्रात: छह बजे से  योग का कार्यक्रम होगा। इसके विभिन्न योग गुरू भी उपलब्ध रहेंगे जो लोगों को योग कराएंगे।


आर्ट आफ लिविंग के तत्वाधान में पालिका कम्यूनिटी हाल में योग दिवस पर व्यापक कार्यक्रम निर्धारित हैं। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को बैनर पोस्टर, साज-सज्जा का कार्यक्रम किया गया। आर्ट आफ लिविंग के सदस्यों ने आह्वान किया है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर योग का लाभ निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।


 भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोनी धापा के मैदान में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में हजारों लोगों के भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन



 संगठन के सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए घर-घर जनसंपर्क भी किया है। योग की क्रियाओं को बताने के लिए हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षक विनय वर्मा योग की सभी क्रियाओं को प्रदर्शित करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंतजलि कार्यालय पर शनिवार को एक बैठक भी हुई।


इसमें संगठन के जिला प्रभारी सूर्यभान शर्मा ने बताया सदर के साथ-साथ तीनों तहसीलों, मधुबन, घोसी और मुहम्मदाबाद गोहना के अलावा दोहरीघाट, सूरजपुर, वलीदपुर, अईलख, इमिलिया आदि स्थानों पर पतंजलि योग समिति के लिए योग दिवस पर शिविर लगाकर लोगों को सुबह छह बजे योग कराएंगे।


उधर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सूचित किया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित कराने का प्रबंध करें।


 त्रिनेत्र ग्रामीण महिला विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान के  तत्वाधान में विलासपुर अईलख में केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद-नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम होगा।


 संस्था द्वारा पिछले की कई दिनों से योग का कार्यक्रम विद्यालयों में चलाया भी जा रहा है। रानीपुर संवाददाता के अनुसार विकास खंड के पलिया स्थित बाबा भृगु महाविद्यालय पर विद्यालय प्रांगण में विश्व योग दिवस पर शिविर लगाकर योग सिखाया जाएगा। इसमें सभी छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी डा. हसीन खान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें