फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रिय महासंघ युवा के कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राजपूत एवं ब्राह्मण को इसौली के सपा विधायक अबरार अहमद द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से आक्रोशित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ युवा के बैनर तले महासभा के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में रतनपुरा बाजार में रविवार को सपा विधायक के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बीच बाजार में उनका पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

क्षत्रिय महासभा के आक्रोशित लोग बाजार में जुटने लगे और सपा विधायक द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए अपना गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सपा विधायक की कुत्सित मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षत्रियों का गौरवशाली इतिहास स्वर्ण अक्षरों में अंकित है जब भी देश और समाज को आवश्यकता पड़ी क्षत्रियों ने आगे बढ़कर अपना बलिदान दिया।
उन्होंने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि गलत बयान के इतने दिनों बाद भी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने उस विधायक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं और न ही उसकी निंदा की। ऐसे में क्षत्रिय महासभा अपने इस अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके बाद उस विधायक के विरुद्ध जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए उनके पुतले को आग लगाई गई।यह दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। पुतला फूंकने वालों में अखंड प्रताप सिंह, संजय सिंह, संतोष सिंह, संतू सिंह, गोपाल सिंह, बूटा सिंह ,अभय प्रताप सिंह ,दीपक सिंह सचिव समेत काफी संख्या में क्षत्रिय महासभा से संबंध युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें