इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य मजदूर भी भयभीत हो गए। दूसरी तरफ परीक्षण के बाद मजदूर की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान सीएनडीएस संस्था के अवर अभियंता कमलेश चौहान का कहना है कि जर्जर भवन का तोड़ने के दौरान यह घटना घटी है। घायल मजदूर का उपचार कराया जा रहा। पूछे जाने पर अवर अभियंता ने बताया कि उन्हे ठेकेदार का नाम नहीं याद है।