फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फाइनेंस कंपनी की एजेंट बनकर महिलाओं से ठगे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी महिला फर्जी फाइनेंस कंपनी का एजेंट बनकर 22 महिलाओं से 25 लाख रुपये लेकर फरार हो गई। पीड़ित महिलाएं सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह के पास पहुंची। प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नेवादा गांव निवासी विमला, गुड्डी, किरण, दीना, शीला, रवीना, पुष्पा, मनसा, प्रियंका, सावित्री, नेहा, पूजा, मुन्नी, शारदा, कविता आदि महिलाओं ने पुलिस को सौंपे प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गांव निवासी एक महिला ने फर्जी फाइनेंस कंपनी का एजेंट बनकर पति और पुत्र को शामिल करके एक समूह बनाया। गांव की 22 महिलाओं से लगभग 25 लाख रुपए इकट्ठा कर लिए और कहीं फरार हो गई। काफी खोजबीन भी उनका कहीं पता नहीं चला। बैंक से संबंधित पासबुक साथ में संलग्न है। सीओ डॉ. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि महिलाओं ने उनसे ठगी के मामले में तहरीर दी है। जांच के दौरान जो साक्ष्य पाये जाएंगे उनके आधार पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें