फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएचसी के खुलने का समय सुबह नौ बजे पर 11 बजे तक नहीं आए थे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी के कुछ विभागों के दरवाजों पर सोमवार को सुबह 11 बजे तक ताला लटकता रहा। ताला बंद होने से मरीज इधर-उधर भटकते रहे। मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज जब सुबह 10 बजे पहुंचे तो दंत विभाग, टीबी विभाग, नेत्र विभाग आदि विभाग के कमरों में ताला बंद रहा। जिसके कारण ब्लड जांच दांत से संबंधित मरीज, आंखों से परेशान कुछ मरीज, बंद कमरों के सामने लगभग एक घंटे तक बाहर बैठकर डॉक्टर का इंतजार करते रहे। लेकिन 11 बजे तक इन विभागों के चिकित्सक मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन

सीएचसी पर आने वाले मरीजों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग खुद ही बीमार है, इलाज भगवान भरोसे हो रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ चिकित्सक ऐसे भी हैं कि जो मरीज से सही ढंग से बात नहीं करते हैं। ऐसे में मरीज मजबूरी में निजी अस्पतालों में उपचार कराने को विवश हो जाते है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामबदन ने बताया कि एक चिकित्सक छुट्टी पर हैं, दो चिकित्सक देर से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें