फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गर्भवती महिला की जांच के बहाने आशा कार्यकर्ता से जेवरात लूटकर भागीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव के मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह एक आशा कार्यकर्ता से दो नकाबपोश महिलाओं ने पहले मारपीट की। उसके बाद दोनों ने कान, गले में पहले जेवरात लूटकर फरार हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित आशा कार्यकर्ता है, आरोपियों ने उसे उसके घर के गर्भवती महिला की जांच कराने के नाम पर उसे धोखे में रखकर सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरवा निवासी इंदू सिंह ने बताया कि वह स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता के पद पर है। आरोप लगाया कि एक महिला बुधवार को उसके घर आई और रस्तीपुर में अपने घर में एक गर्भवती महिला की जांच करने की बात कही।
विज्ञापन

बहुत दबाव देने पर वह उस महिला के साथ जाने के लिए निकली तो पाया कि एक अन्य महिला ऑटो में सवार है और उन दोनों का आने का इंतजार कर रही थीं। दोनों महिलाओं ने अपना पहचान छुपाने के लिए मुंह को स्कार्फ से ढका था।
बताया कि रस्तीपुर गांव जाने वाले मार्ग पर पहुंचकर दोनों ने ऑटो उतर गए और पैदल ही गांव जाने के लिए उसे ले जानी लगी। आरोप लगाया कि कुछ दूर जाने पर दोनों ने उससे मारपीट कर उसके कान में पहले दस ग्राम सोने का टप्स और बारह ग्राम की सोने की चेन लूटकर फरार हो गईं। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें