कार्यक्रम के अंत में
सभी छात्राओं और शिक्षिकाओं ने रतनपुरा में दुराचार के बाद मारी गई
शिक्षिका को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की गई।
कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण और मानवता विषय पर सभी ने अपना विचार रखे।
अंतर्राष्ट्रीय
महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की
प्रबंधक राना खातून ने कहा कि आज महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की जरूरत है।
अगर
महिलाएं आत्मनिर्भर हो जाएं तो महिलाएं और अधिक शक्तिशाली हो जाएंगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। इसके बाद
भी महिलाओें का उत्पीड़न सबसे ज्यादा हो रहा है। ऐसे में महिलाओं को आगे
आकर इसका विरोध करना चाहिए।
उन्होंने रतनपुरा में शिक्षिका की
दुराचार के बाद हत्या पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। छात्रा दीपिका श्रीवास्तव
ने महिला दिवस क्यों और कब से मनाया जाता है। इस पर विस्तार से प्रकाश
डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राएं और शिक्षिकाओं ने रतनपुरा
में दुराचार के बाद मारी गई शिक्षिका की आत्मा की शांति के लिए कैंडिल
जलाकर उसे श्रद्धांजली अर्पित किया। इस मौके पर डा. हुमा परवेज, प्रगति
सिंह, तरन्नुम आदि रहीं। इस अवसर पर फुलेश्वरी देवी ग्राम सेवा संस्थान की
बैठक रविवार को मुंशीपुरा में हुई।
इसमें समाजवादी महिला सभा
की जिलाध्यक्ष संध्या यादव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही
हैं। बैठक में ऊषा सिंह, अंजुम, रीना राजभर, रुमाना, पम्मी, रेहाना, गीता
गुप्ता, गीता मिश्रा, अनीता यादव, स्मृति यादव, खुशी यादव, नीलम भारती,
हौसिला पाठक, पूजा सिंह, मंशा मौर्य, मनोरमा श्रीवास्तव, लालसा गोंड़,
चांदनी, प्रमिला, रंभा आदि शामिल थे।