रविवार को सराफा सेवा समिति द्वारा कस्बे के बेल गेस्ट हाउस में होली मिलन
समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य आयोजक मनी सराफ तथा
कन्हैया सराफ ने कहा कि सराफ समाज के लोग आपस में एकता बना कर आगे बढ़ें।
समारोह
में मुख्य रूप से व्यापार मंडल के जिला महामंत्री विनोद वर्मा, स्वर्णकार
समाज के अध्यक्ष संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष अखिलेश वर्मा आदि के अलावा समिति
के पदाधिकारी निखिल वर्मा, कमलेश सिंह पटेल, अरूण वर्मा आदि रहे।