फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने चाकू से हमलाकर पति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर के मदापुर सम्सपुर निवासिनी एक महिला ने आपसी विवाद में अपने पति को चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल पति रक्तरंजित चाकू लेकर कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर पत्नी से सुरक्षा की गुहार लगाया है। प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने अपने मातहतों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर के मदापुर सम्सपुर निवासी मोहिबुल हसन का निकाह कोपागंज थाने क्षेत्र के दोस्तपुरा निवासिनी एक महिला से हुआ था। निकाह के बाद से पति पत्नी में विवाद होने लगा और आये दिन मारपीट होने लगी। जिसको लेकर पत्नी के मायके के लोगों का कई बार शांति भंग की धारा में चालान हुआ। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहिबुल हसन ने आरोप लगाया कि शनिवार की दोपहर तीन बजे के आस पास मेरी पत्नी ने मुझ पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। मोहिबुल के घायल हो जाने के बाद उसकी पत्नी मौके पर चाकू छोड़कर भाग निकली। इसके बाद पति घायलावस्था में चाकू लेकर कोतवाली पहुंचा। उसने प्रभारी निरीक्षक को घटना की सारी जानकारी दी। घायल पति ने अपनी पत्नी के विरुद्ध तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाया है। इस बारे में कोतवाली नागेश उपाध्याय का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें