फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगा की आत्म हत्या, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण टोला मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष के विरुद्ध तहरीर दिया हैं। मृत माया उपाध्याय (34) की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणटोला निवासी अवधेश उपाध्याय से शादी हुई थी।
विज्ञापन

मायके वालों की माने तो पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था जिसके कारण नाराज होकर माया अपने मायके चली जाती थी। माता पिता के समझाने पर वह दुबारा ससुराल चली जाती थी। इसके बाद भी दोनों के बीच लगातार झगडे होने पर माया के पिता ने अपने दामाद के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दिया था।
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर सुलह समझौता कराया था और दोनों को घर भेज दिया था। मंगलवार की सुबह दोनों के किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसी बात से नाराज माया उपाध्याय ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। महिला के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें