फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियारा गांव स्थित रेलवे लाइन के पास बृहस्पतिवार की देर रात ट्रेन के इंजन की चपेट में आने एक महिला की मौत हो गई। मौके पर मौजूद पति महिला के शव को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मृत शीला (30) पत्नी मुनीम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की निवासी थी।
विज्ञापन

शीला आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पीपरी गांव अपने मायके गई थी। बृहस्पतिवार को उसका पति मुनीम अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी शीला को तहसील में कागजात बनवाने की बात कहकर मऊ ले आया था शाम होने पर वह अपनी पत्नी शीला के साथ पैदल ही रेलवे लाइन पकड़ कर घर जा रहा था अभी वह पनियरा गांव के पास पहुंचा ही था, उसी दौरान शीला रेलवे पटरी पर शौच करने लगी तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आने शीला की मौत हो गई सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें