फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद महिला ने बच्चों संग खाया जहर, महिला और बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भूपतनगर बरलाई गांव निवासी महिला रविवार की सुबह पारिवारिक कलह के चलते छह माह के नवजात तथा ढाई वर्ष की बेटी के साथ जहर खा लिया। तीनों को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला को उसकी सास ने किसी बात को लेकर फटकारा था। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ जहर खाया। महिला और बच्चे की मौत से पीड़ित परिवार के लोग ही नहीं पूरे गांव में मातम छाया है। पुलिस मृत महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के भूपतनगर बरलाई गांव निवासी संतोष पेशे से ऑटो चालक है। रविवार की सुबह वह ऑटो लेकर सवारी भरने चला गया। इस बीच उसकी 25 वर्षीय पत्नी अनामिका का सास और देवर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सास, देवर से विवाद होने के बाद अनामिका अपने छह माह के बच्चे और ढाई वर्षीय पुत्री के साथ कमरे में पहुंचकर जहर खा लिया। परिवार के सदस्यों को कुछ अंदेशा हुआ तो वो दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इस दौरान मासूम बच्चा समेत तीनों जमीन पर तड़प रहे थे। परिजनों ने आननफानन तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान छह माह के बच्चे की मौत हो गई। बाद में उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। जबकि ढाई वर्षीय अंशिका की शाम को मौत हो गई। बात करने पर थानाध्यक्ष दक्षिणटोला परमानंद मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें