फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बीमार रिश्तेदार को खाना लेकर जा रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर सरवां गांव में रविवार देर रात को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से जहां मां की मौत हो गई वहीं बेटा बुरी तरह घायल हो गया। दोनों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

50 वर्षीय लौंगी देवी पत्नी सुभाष राजभर अपने बेटे 24 वर्षीय पंकज राजभर निवासी पिउरा थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर रविवार देर रात लगभग 8 बजे बाइक से अपने रिश्तेदार जो मऊ में निजी अस्पताल में भर्ती था, उसे भोजन लेकर आ रही थी। अभी वह सरायलखंसी थाना के रणवीरपुर सरवां बाजार के पास पहुंची ही थी कि वहीं सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर मिट्टी लेकर जा रहा था। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।

मऊ-बहादुरगंज मार्ग दो घंटे तक जाम

सोमवार सुबह 8 बजे शव को रखकर लगभग 2 घंटे तक मऊ और बहादुरगंज मार्ग को जाम कर दिया। जैसे ही सूचना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच कर जाम को समाप्त करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें