फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दशकों बाद भी सीएचसी में बहाल नहीं हो सकी अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। लाखों की आबादी वाले कोपागंज ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दशकों बाद भी अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा बहाल नहीं हो सकी। जबकि एक्सरे टेक्नेशियन की तैनाती कर खानापूर्ति कर दी गई है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा अस्पताल आने वाले गंभीर मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र आने वाले गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी मौन हैं। मऊ की दूसरी सबसे बड़ा आबादी वाला कोपागंज ब्लॉक की आबादी 3.15 लाख है। क्षेत्र के तीन नगर पंचायत और 77 गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए सीएचसी की स्थापना की गई। इसके अलावा चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 32 मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्र है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और मातृ शिशु कल्याण उपकेंद्रों में सुविधाएं बहाल करना तो दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का अकाल है। 36 शैय्या वाले अस्पताल में दो महिलाओ सहित आठ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। यहां अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा बहाल नहीं की जा सकी है। कहने को तो एक पैथोलॉजी लैब है लेकिन यहां सिर्फ सीमित मात्रा में ही सेवाएं मिल पाती हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती तो है लेकिन एक्सरे की सुविधा न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है। सीएचसी पर इलाज कराने वाली सुधा देवी, तारा देवी, सुखिया देवी, राधिका का कहना था कि डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिए लिख दिया, लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पैसा कम पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट

जर्जर हाल में है सीएचसी का भवन

कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में सामुदायिक शौचालय न होने से अस्पताल आने वाले मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल का मुख्य भवन जर्जर हो गया है।
विज्ञापन




कोट

सीमित संसाधन में मरीजों को बेहतर इलाज देने की कोशिश हो रही है। सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा गया है।

डॉ.अनिल कुमार, अधीक्षक

सीएचसी कोपागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें