फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ट से मग खरीदने वाली कौन थी वह लड़की?

Fri, 13 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना अंतर्गत भैंसही पुल के नीचे जिस युवती के शरीर के टुकड़े मिले हैं, उसकी शिनाख्त सबसे बड़ी मुश्किल हो गई है। युवती के शरीर के केवल टुकड़े ही यहां फेंके मिले, सिर नहीं मिला।
विज्ञापन



ऐसे में पुलिस के हाथ लगी एक शापिंग मार्ट की पर्ची, जो कटे अंगों के पास पड़े झोले से मिली है, उसकी पहचान की बड़ी कड़ी मानी जा रही है। पर्ची के आधार पर पुलिस उक्त शापिंग मार्ट के सीसी टीवी का फुटेज खंगालकर पहचान करने में लगी है।


पर्ची 25 फरवरी की है, छह बजकर तीन मिनट पर बिलिंग हुई। मग खरीदने के बाद उसे बाहर आते देखा गया। माना जा रहा है कि युवती शहर क्षेत्र की ही रहने वाली है। झोले से मिली पर्ची खून से सनी हुई है, जिस पर अधिकांश अक्षर धुंधले नजर आ रहे हैं। पुलिस पर्ची के आधार पर उक्त शापिंग मार्ट पहुंची और फुटेज खंगाले।
विज्ञापन



   जिसमें दिखा कि एक युवती ने मग की खरीदारी की, हालांकि उसने अपने मुंह पर स्कार्फ लपेटा हुआ है। लेकिन अगर इस पर्ची से मग खरीदने वाली युवती की हत्या न होकर किसी दूसरे की भी हुई है,


तो भी मग खरीदने वाली युवती से उसका गहरा ताल्लुक है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस एकमात्र मिले सुराग के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है।


 सीओ घोसी के नेतृत्व में गठित टीमें अलग अलग बिंदुओं पर ध्यान रखकर कार्य कर रही हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है


कि युवती की शिनाख्त एवं हत्यारों तक पहुंचने के लिए जो भी वैज्ञानिक पद्धति होगी उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। सीसी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें