फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के हाथ-पैर काट कर फेंका

Fri, 13 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसही पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह युवती के कोहनी से कटे दोनों हाथ, घुटनों से कटे दोनों पैर और एक जंघा फेंके मिले। इन अंगों को जिस झोले में लाया गया था,
विज्ञापन



वह भी मिल गया। अन्य अंगों की तलाश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।  ऐसा लग रहा था कि इन अंगों को इलेक्ट्रानिक कटर से काटा गया हो। झोले से एक शापिंग मार्ट की पर्ची बरामद हुई है।


उसी के आधार पर युवती की शिनाख्त की कोशिश हो रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


 भैंसही नदी पर सहरोज मार्ग पर पुल बना है। शुक्रवार की सुबह सहरोज की तरफ से स्कूली वाहन जा रहे थे। इनमें से किसी ने जानवरों को एक झोले से मानव अंगों को घसीटते देखा। नजदीक जाकर देखा तो युवती के कटे अंग दिखे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



युवती के कोहनी के नीचे के दोनों हाथ, घुटने के नीचे के दोनों पैर, एक जंघा खेत में मिले।  पुलिस ने एक झोला भी बरामद किया, जिसमें ये अंग लाए गए थे। दो कटे अंग झोले में ही काली पालीथिन में थे।


झोले से एक शापिंग मार्ट की पर्ची भी बरामद हुई। अन्य अंग, सिर और धड़ की पुलिस ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। देखने से लग रहा था कि युवती के अंगों को रात में इलेक्ट्रानिक कटर से काटा गया हो। अंग पर कहीं भी चाकू या भोथरे जख्म के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन



मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने अन्य अंगों की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, सीओ डा. अजय ने भी घटनास्थल का मुआयना किया


 और थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे का निर्देश दिया। कोपागंज पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें