फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की परेशानी बर्दाश्त नहीं करेंगे लापरवाही पर होगी कार्रवाई : एके शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/इंदारा। कुछ लोग बदमाशी कर रहे हैं, मैं उन लोगों को चेतावनी दे रहा हूं वह सुधर जाएं। बिजली निगम कोई व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं है,यह जनता का प्रतिष्ठान हैं।अगर कहीं बिजली कर्मचारी-अधिकारी बदमाशी कर रहे हैं तो आप विनम्रता पूर्वक समझाएं और नहीं मानने पर इसकी जानकारी मेरे पास पहुंचाएं। आप हमारे नाक-कान और सीसीटीवी कैमरे बनें। यह बात बृहस्पतिवार को इंदारा रेलवे क्राॅसिंग पर 64.75 करोड़ से बनने वाले आरओबी के भूमि पूजन करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर बदमाशी करते हैं और कुछ आदतन बदमाशी करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर के बदमाशी करता है तो मैंने मथुरा में एक बात कही थी कि भगवान कृष्ण ने कंस को और दुर्योधन को भी बार-बार समझाया था लेकिन नहीं समझे तो सुदर्शन चक्र चलता ही है। इसी तरह से अब यहां भी सुदर्शन चक्र चल पड़ा है। भगवान राम जब समुद्र से लंका पार करने के लिए परमिशन मांग रहे थे, भगवान राम तीन दिन प्रार्थना किए तो मैं तो तीन साल कर चुका हूं, लेकिन अब मुझे एक ही रास्ता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान उन्होंने मंच पर मौजूद सपा विधायक सुधाकर सिंह को मित्र संबोधित करते हुए कहा कि सपा की सरकार थी उस समय बिजली की मांग के सापेक्ष वर्तमान में भाजपा सरकार में ढाई गुना बिजली आपूर्ति की जा रही है। बोले कि नगर निकायों में भी विकास को लेकर अधिक से अधिक बजट दिया जा रहा है जिससे काम प्रभावित न हो। इस दौरान उन्होंने कोपागंज-कसारा मार्ग पर जल्द ही यह कार्य शुरू कराने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या, पूर्व अध्यक्ष नुपूर अग्रवाल, घोसी सपा विधायक सुधाकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
मधुबन में 132 केवीए का सब स्टेशन बनेगा

मंत्री एके शर्मा ने कहा कि जिले में बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने को लेकर मेरा निरंतर प्रयास है, इसीक्रम में मधुबन में 132 केवीए का सब स्टेशन की याेजना तैयार की जा चुकी है, जल्द ही जमीन मिलने पर इसकी कवायद शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति को लेकर सभी व्यवस्था होने के बाद बिजली कटौती हो रही है तो सवाल उठना लाजिमी है। कहा कि अगर आप किसी के संरक्षण में हैं, अगर आप जनता को परेशान कर सकते हैं तो यह आप भूल जाए। मैं जनता के लिए नौकरी छोड़कर आया हूं, इसलिए जनता को परेशान नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें