फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो लाख लेने के चक्कर में गंवाए 43 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद स्थित यूनियन बैंक से नगदी निकालकर घर जा रहा युवक ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने उलझाकर उसे दो लाख रुपये की गड्डी दी और उससे 43500 रुपये लेकर चले गए। कुछ देर बाद गड्डी खोलने पर उसमें कागज का टुकड़ा मिला। घटना मंगलवार की दोपहर की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने मंगलवार की शाम पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी धौरहरा निवासी सनोज कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वो मंगलवार की दोपहर खैराबाद स्थित यूनियन बैंक से 40 हजार रुपये निकाला। उसके पास पहले से ही 3500 रुपये नगदी था।
बैंक में पहले से मौजूद एक युवक ने दूसरे युवक के पास दो लाख रुपये होने का झांसा देकर उसे उलझाने का प्रयास किया। जब वो नगदी लेकर बाहर निकला तो एक युवक खैराबाद जाने वाली इंटरलॉकिंग रोड पर रोक लिया। कहा कि उसका एक साथी बिहार का रहने वाला है, उसके पास दो लाख रुपये हैं।
विज्ञापन

उसे मुर्ख बनाकर तुम्हारा पैसा उसे देकर दो लाख रुपये नगदी ले लेते हैं और आपस में आधा आधा बांट लेंगे। सनोज ठग के झांसे में आ गया। कागज की गड्डी देकर ठग ने उसके जेब में रखा 43500 रुपये ले लिया और कुछ देर बाद आने को कहा। तीन चार घंटा इंतजार करने के बाद जब ठग नहीं लौटा तो वो घर चला गया। बंडल खोला तो देखा कि नोटों के बंडल की जगह कागज का बंडल थमा दिया था। उसकी सूचना पर पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे में देखा तो दो युवक संदिग्ध घूमते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें