फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय पल्लेदार को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास मंगलवार को दोपहर स्कार्पियो चालक ने सड़क पार कर रहे युवक को सड़क पार करते समय टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पल्लेदारी का काम करता है। घटना के बाद भाग रहे आरोपी चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और वाहन को जब्त कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कबीराबाद गांव निवासी रामसेवक राजभर (35) पुत्र दूधनाथ राजभर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह सब्जी मंडी के पास सड़क पार कर रहा था। इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे सड़क पर गिरकर पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वहां उनको चालक को वाहन समेत कब्जे में ले लिया है। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि पल्लेदार को जिस वाहन से टक्कर हुई है उस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है परिजनों के तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें