फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बहन की शादी से लौटी तो ससुराल वालों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी प्रियांजली देवी की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट के मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोप है कि बहन की शादी से ससुराल जाने के बाद सभी का व्यवहार बदल गया। कमरे में ताला बंद कर दिया, कारण पूछने पर मारपीट की।
प्राथमिकी के अनुसार प्रियांजली की शादी 18 फरवरी 2018 को रानीपुर थाना क्षेत्र के खंडेरायपुर निवासी अभिषेक सिंह के साथ हुई। पिता ने उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये नकद, आभूषण और आवश्यक घरेलू सामान दिया था।
विज्ञापन

एक साल बाद बेटा विनायक हुआ। शादी के दो साल बाद से ही अचानक पति अभिषेक, ससुर मुन्ना सिंह, सास विभा सिंह, देवर अंकित सिंह, ननद स्नेहा के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा और सभी दहेज की मांग करने लगे।
इसी बात को लेकर आए दिन गाली गलौज, मारना पीटना, प्रताड़ित करना लगा रहता था। आठ फरवरी को छोटी बहन की शादी थी, इसमें वो भी गई। शादी के बाद जब ससुराल गई तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था।
विज्ञापन

रखे हुए आभूषण और कपड़े नहीं थे। जब सास से पूछा तो सभी ने गाली देते हुए मारपीट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें