फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोखरी में नहाने के दौरान डूबा बुनकर, मौत, एक माह पहले हुआ था बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के चंडी सागर में एक पोखरे में सोमवार को नहाने के दौरान 40 वर्षीय बुनकर की डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद जब बुनकर अपने घर नहीं पहुंचा तो आसपास के लोगों के बताने पर पोखरे में गोताखोरों की मदद से पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक एक माह पहले ही पिता बना था। इस घटना से उसके मुहल्ले में मातम पसर गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अस्तूपुरा निवासी अनिल गुप्ता (40) पुत्र हुकुमचंद्र शहर के एक एंब्रायडरी मशीन पर काम करता है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे वह नहाने के लिए चंडी सागर स्थित पोखरे पर गया हुआ था। जहां नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। पोखरे पर किसी के न होने से उसे बचाने का प्रयास न हो सका। उधर, दोपहर तक अनिल के घर न लौटने पर परिजन परेशान होकर उसे खोजने को निकले। जहां किसी ने उसे पोखरे की तरफ जाते देखने की बात कही।
उधर, घटना की सूचना पर दक्षिण टोला एसओ मूलचंद्र चौरसिया भी पोखरे पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से लापता अनिल की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अनिल को खोज निकाला। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृतक अनिल की चार संतान है। इसमें तीन बेटियां हैं। चौथी संतान बेटा है। एक माह पहले ही बेटा होने से घर में खुशियों का माहौल था लेकिन सोमवार को नहाने के दौरान घटी घटना से अनिल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें