फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से दीवार तोड़कर निकाले गए शस्त्र बनाने के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी मामले में पकड़े गए लोगों को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया। रिमांड पर लिए गए लोगों से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि अवैध शस्त्र फैक्टरी एक कमरे के तहखाने में संचालित होती थी। उसमें अभी अर्धनिर्मित असलहे, असलहे बनाने की मशीनें कच्चे माल और ड्रिल मशीन वगैरह छिपाकर रखे गए हैं। कमरे के दरवाजे को बंद कर दिया गया है। उसकी दीवार तोड़कर ही उसके अंदर जाया जा सकता है। पुलिस ने जेसीबी और मजदूरों की मदद से तहखाने की दीवार तोड़कर सीढ़ी के सहारे अंदर प्रवेश किया और काफी संख्या में अर्ध निर्मित असलहे ,उपकरण और कच्चा माल बरामद किया।
विज्ञापन

पिछले 26 अगस्त को दक्षिणटोला और कोतवाली पुलिस ने शहर के दो स्थानों से अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन करते नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्हें जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने उनमें से तनवीर आलम, मो. रिजवान अंसारी, मो. रिजाउल हक ,मो. खालिद, मो. लियाकत अली, मो. परवेज आलम को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ किया। पुलिस ने उनसे अलग अलग और बाद में सामूहिक रूप से पूछताछ किया। पूूछताछ इन लोगों ने स्वीकार किया कि अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण तबरेज के घर के अंदर चोरी से बने बेसमेंट में स्थापित है, जिसको निकालने के लिए मकान के पीछे से दीवाल तोड़कर निकाला जा सकता है। भारी पुलिस बल के साथ मुहल्ला प्यारेपुरा दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के तबरेज के घर पहुंची।
पुलिस कस्टडी में मौजूद सभी आरोपियों ने बताया कि तहखाने में लगी मशीन को मकान के पीछे की दीवाल तोड़कर ही निकाला जा सकता है। इस पर जेसीबी मशीन तथा मजदूरों की मदद से पीछे की दीवाल को तोड़कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री की मशीनों व उपकरणों को बाहर निकाला गया। वहां से लोहे की 32 पिठिया आठ लोहे की बाडी ,17 बैरल, 29 स्लाइडर, 20 लोहे के मैटेरियल लोहे, एक हार्स पावर क्षमता की एक विद्युत मोटर, एक हार्स पावर की मोटर लगी एक ड्रिलिंग मशीन , एक छोटी ड्रिलिंग मशीन बरामद हुई। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए अवैध असलहा फैक्ट्री संचालकों और तस्करों को शाम को फिर जेल पहुंचा दिया। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि गत दिनों पकड़े गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर असलहा बनाने के उपकरणों की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें