फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 12 जून को होंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले की 162 ग्राम पंचायतों में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान 12 जून को होगा। इसी दिन मोहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर ब्लॉक के एक एक प्रधान पदों के लिए तथा परदहा ब्लाक में एक बीडीसी पद के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह बंसल की ओर से इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। मतदान के बाद मतों की गणना 14 जून को होगी। इसके बाद निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के उपरांत वंचित रह गई 162 ग्राम पंचायत का गठन किया जाएगा। इसके बाद ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।
विज्ञापन

जनपद की 162 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्यों के काफी पद रिक्त रह गए थे। जिसके चलते कोरम के अभाव में ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था, 162 निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाए थे। रिक्त रह गई ग्राम पंचायतों के गठन के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार बंसल ने दो जून को अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार रिक्त 1879 ग्राम पंचायत सदस्य, दो ग्राम प्रधान और एक भी बीडीसी पद के लिए मतदान 12 जून को कराया जाएगा। इसके पूर्व नामांकन आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन पदों के लिए मतगणना 14 जून को कराई जाएगी। पिछले चुनाव में निर्वाचित 12 ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन हो गया है जबकि दो प्रधान और एक बीडीसी का निधन भी निर्वाचन के बाद हो गया है। बड़गांव ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्यों, घोसी ब्लॉक में दो रतनपुरा में दो तथा फतेहपुर मंडाव, रानीपुर, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना तथा परदहा ब्लाक में एक-एक ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन हो चुका है। इस प्रकार कुल 12 निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन हो चुका है। इन पदों के लिए भी चुनाव कराए जाएंगे। जबकि बड़रांव ब्लाक में आम चुनाव के समय रिक्त रह गए पंचायत सदस्य पदों की संख्या 194 है। घोसी ब्लॉक में 247 सदस्य, रतनपुरा ब्लाक में 160 सदस्य, दोहरीघाट में 265 सदस्य, फतेहपुर मंडाव ब्लॉक में 214 सदस्य, रानीपुर ब्लाक में 207 सदस्य, कोपागंज ब्लाक में 211, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक में 241 तथा परदहा ब्लाक में 128 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त रह गए थे। इस प्रकार कुल 1867 ग्राम पंचायत सदस्य पद रिक्त रह गए थे। जबकि 12 निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों का निधन बाद में हो गया। इस प्रकार कुल 1879 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर ब्लाक में एक एक प्रधान का निधन होने के चलते पद रिक्त हो गए हैं। परदहा ब्लॉक में एक बीडीसी के निधन के चलते पद रिक्त है। इन तीनों पदों पर भी चुनाव ग्राम पंचायत सदस्य पदों के साथ ही होंगे। 11 जून को ही पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथों पर पहुंच जाएंगी। जहां जहां मतदान की स्थिति रहेगी, वहां 12 जून को मतदान कराए जाएंगे
मतगणना 14 जून को होगी
मऊ। मतपेटियों को ब्लॉक मुख्यालय पर रखा जाएगा 14 जून को मतों की गणना करके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इसके बाद पंचायत सदस्यों को प्रधानों के साथ शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। 12 जून को मतदान और 14 जून को मतगणना कराई जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायतों का गठन और ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा। - घनश्याम सागर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें