फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावट को लेकर जिले में चला अभियान, 33 लीटर सरसो तेल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में अनलाक के तीसरे दिन ही मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने 33 लीटर अमानक सरसों तेल को जब्त करने के साथ सात नमूनों लेकर जांच के लिए लैब भेजा। विभाग की छापे के अभियान से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज यादव के नेेतृत्व में जिले में छापा अभियान चलाया गया। टीम ने खुरहट बाजार में अरविंद्र के स्पेलर से सरसों के तेल का नमूना लेने की कार्रवाई की। वहीं जज कॉलोनी के पीछे दिलीप त्रिपाठी के स्पेलर से सरसों के तेल का नमूना लिया। हठ्ठी मदारी स्थित समीर ट्रेडर्स के यहां से लक्ष्मण दास के गोदाम से बेकरी ब्रांड आनंद का नमूना, इसके अलावा कुकीज बिस्कुट ब्रांड सिंधु का नमूना लेने की कार्रवाई की। सुरहुरपुर में अभिनव पाठक के स्पेलर से सरसों के तेल का नमूना, नदवासराय में चंदन पटवा की मिष्ठान प्रतिष्ठान से बर्फी का नमूना लेने के साथ भिखारीपुर में दुर्गेश कुमार के किराना प्रतिष्ठान से सरसों का तेज, ब्रांड प्योज ज्वाय का नमूना लिया गया। टीम ने इस दौरान 33 लीटर सरसों तेल तथा 100 पैकेट कुकिज बिस्कुट जब्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान जयहिंद राम, बिंदू पांडेय, रामानंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें