फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
कोपागंज में स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मतदाता जागरूकता के तहत नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा कंपोजिट स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने शनिवार को रैली निकाली। रैली में बच्चों और शिक्षकों ने जनजागरूक स्लोगन ‘जन-जन की यही पुकार वोट डालें अबकी बार’ के साथ सभी को सात मार्च को अपने-अपने बूथों पर वोट डालने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली आजमगढ़ मोड़ से रोडवेज, कालीचौरा से पशु हास्पिटल कालोनी के कैंपस में समाप्त हुई। एआरपी चंद्रधर राय ने कहा कि सभी नागरिकों का कर्त्तव्य है कि सात मार्च को बूथों पर पहुंच कर वोट में हिस्सा लें। इसके लिए इलेक्शन कमीशन के बूथ लेवल आफिसर घर घर पर्ची भी पहुंचा रहे हैं। निर्वाचन कार्ड के अभाव में आयोग द्वारा आधार कार्ड, पैन आदि कई विकल्प वोट देने के लिए सुविधाएं प्रदान की हैं। रैली में सोनम श्रीवास्तव, निर्मला देवी, संगीता, शोभावती, राधा, अनामिका, सरोज, अफसरी, अभिभावक और शिक्षक छात्रों ने भाग लिया। चिरैयाकोट/ फतेहपुर मंडाव : क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज के छात्र, छात्राओं और अध्यापकों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार और ईओ मनोज कुमार ने हरी झण्डी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली स्कूल गेट से प्रारम्भ चौक, वलीनगर, त्रिमुहानी आदि स्थानों तक गई। भ्रमण के दौरान अध्यापकों और छात्रों ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। मानवाधिकार मिशन टीम के सदस्यों ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें अध्यक्ष प्रशांत वर्मा ,उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय, विकास पांडेय, मनोज वमार्ग और शिवराज सिंह शामिल रहे। उधर, मधुबन तहसील क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया में स्थित ज्ञान कुंज इंग्लिश एकेडमी के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को नारो के माध्यम से जागरूक किया। रैली में फैज अहमद, दिलीप कुमार, नीतीश यादव आदि रहे। कोपागंज : नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर स्थित सिटी मॉन्टेंसरी स्कूल के बच्चो ने जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने बलुआ, बासा, नयापुरा, नई बस्ती हुसैनाबाद, पुरानेपुरा, बसारथपुर, कोटवा कोपड़ा सहित आसपास के गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबधक प्रवीण पांडेय सहित सभी अध्यापक और कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें