फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम जी के मंदिर में ...

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। श्री श्याम संघ की तरफ से श्री श्याम निशानोत्सव धूम से नगर स्थित राजस्थान भवन में मनाया गया। इस दौरान बाबा सरकार का भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने गाजे बाजे के साथ श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली। जयकारे से वातावरण गूंज उठा। शनिवार को सुबह राजस्थान भवन से श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकली तो सब भक्ति से सराबोर हो गए। भक्त हाथों में श्याम निशान लहराते रहे। स्त्री, पुरुष और बच्चे नाचते गाते व जयकारा लगाते होली खेलते हुए मस्ती में चल रहे थे। निशान यात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए निर्माणधीन श्री खाटू श्याम जी मंदिर सहादतपुरा केड़िया जी के बगीचे श्री हनुमान मंदिर पर पहुंची। बाबा का निशान बुधवार को खाटू श्याम जी मंदिर जयपुर से 85 किलोमीटर दूर खाटू श्याम जी में बाबा के मंदिर पर भक्तो द्वारा चढाया जाएगा। इस मौके पर श्री श्याम संघ के मंत्री आलोक खंडेलवाल, सत्यदेव केड़िया, संजय खंडेलवाल, सत्यनारायण परमांदका, सुनील गुप्ता, रमेश परमानंदका, त्रिभुवन मोदी, घनश्याम, रविशंकर खंडेलवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें