फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आश्रय स्थल में दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक केे रणवीरपुर गांव स्थित पर पशु आश्रय स्थल पर व्याप्त दुर्व्यवस्था को लेकर सोमवार की शाम ग्रामीणों ने हंगामा किया। इसी बीच ग्रामीणों और कर्मचारियों के बीच हाथापाई हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पशु आश्रय स्थल पर हंगामा कर रहे ग्रामीणों का आरोप था कि पशु आश्रय स्थल में पशु आश्रय स्थल में अव्यवस्था से दो गायें मर गई हैं। इस बीच मौजूद कर्मचारियों से ग्रामीणों की धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई। मामला बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस गुस्साए ग्रामीणों को शांत किया। यही नहीं, विरोध करने वाले कुछ लोगों के नाम अंकित किए। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पशुओं को 11 बजे चारा नहीं डाला गया था। गायें धूप में खड़ी रह रही हैं। बीमार पड़ रही गायों का इलाज तक नहीं किया जा रहा है। उनका यह भी आरोप था कि गो वंश के मर जाने के बाद गड्ढे में फेंक दिया जाता है। ग्राम प्रधान रामनाथ यादव का कहना था कि गायों के मरने की सूचना मुझे नहीं है। पशु आश्रय स्थल पर जो भी कमी होगी उसको दूर किया जाएगा। इस बाबत सीडीओ राम सिंह वर्मा का कहना था कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें