फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ग्राम प्रधान के भतीजे की तेज रफ्तार बस से कुचलकर मौत

विज्ञापन
दोहरीघाट में आजमगढ़ रोड पर रामनगर के पास बस से बाइक की टक्कर में युवक की मौत के बाद जुटी भीड़।स - फोटो : नगर आयुक्त को ज्ञापन देते व्यापारी नेता रवींद्रलाल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर रामनगर में मोड़ के पास सोमवार की शाम 4:30 बजे तेज रफ्तार डबल डेकर बस और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही अजय चौहान (24) बस के नीचे आ गए और कुचलने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के लामी गांव के प्रधान बसंत चौहान के भतीजे अजय चौहान सोमवार की दोपहर बाइक से आजमगढ़ जिले के लाटघाट बाजार में सामान खरीदने गए थे।
वहां से लौटते समय रामपुर गांव के पास घुमावदार मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बस छपरा से राजस्थान जा रही थी। हादसे के बाद चालक सवारियों से भरा बस छोड़कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

यात्री दूसरे साधन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। सूचना पाकर दोहरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। अजय के पास मिले मोबाइल से उनकी पहचान हो पाई। उन्हीं की मोबाइल से फोन करके घर सूचना दिया गया।
प्रधान बसंत लाल ने बताया कि अजय के पिता गुजरात में रहकर नौकरी करते हैं। दो भाईयों में छोटे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बस चालक भाग गया था। बस सीज करके थाने में खड़ा कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें