फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपागंज में वीडीओ निलंबित, बीडीओ को चार्जसीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम/कोपागंज। शासन की तरफ से कोविड-19 की रोकथाम, संचारी रोग संचरण की रोकथाम एवं स्वच्छता अभियान के नामित नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता ने कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के भावरकोल, विकासखंड कोपागंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव के लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में काफी लापरवाही देखने को मिली। साथ ही गंदगी देख भड़क गए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने एवं खंड विकास अधिकारी को चार्जशीट जारी करने के निर्देश सीडीओ को दिया। इसके अतिरिक्त एमओवाईसी के कार्य में काफी लापरवाही मिलने पर एक महीने का वेतन रोकने का फरमान जारी किया। इसके साथ ही परदहां कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दोनों फागिंग मशीन खराब मिलने पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाया। कार्य में सुधार लाने की चेेतावनी दी।
कोविड 19 के नोडल रजनीश गुप्ता ने कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के भावरकोल तथा विकासखंड कोपागंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव के लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में लापरवाही पर नाराजगी जताया। ग्राम प्रधान को कोविड-19 के संबंध में जागरूक करने एवं लोगो के बीच एक उचित दूरी बनाकर रहने का निर्देश दिया। ग्राम सभा में साफ सफाई, संचारी रोग संचरण की रोकथाम एवं स्वच्छता अभियान में काफी कमियां देख भड़क गए। जिस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने तथा खंड विकास अधिकारी को चार्जशीट जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को फरमान जारी किया। इसके अतिरिक्त एमओवाईसी के कार्य में काफी लापरवाही मिलने पर एक महीने का वेतन रोकने सहित छह लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीपीआरओ घनश्याम सागर, बीडीओ राम किशोर वर्मा को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। ।साथ ही कार्यक्रम स्थल पर भीड़ देख और सोशल डिस्टेंसिग का पालन होता न देख बिफर पड़े। नोडल अधिकारी आंगनबाड़ी एवं आशा द्वारा घर-घर जाकर सर्वे करने के कार्य में काफी लापरवाही देखने को मिली। कमी मिलने पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इसी क्रम में नोडल अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज, कोविड हास्पिटल परदहां का निरीक्षण किया। जो भी कमियां थी उसको सुधारने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया। परदहां कोविड हासिप्टल में दोनों फागिंग मशीन खराब मिलने पर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाया। कार्य में सुधार लाने की चेेतावनी दी। इस अवसर पर डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, सीडीओ राम सिंह वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश सिंह, डीडीओ विजय शंकर राय, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें