मऊ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य युवा सभा के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों बिहार के गोपालगंज विधायक गोपाल मंडल द्वारा पूरे वैश्य समाज को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जिस तरह से अपमानित करने का कार्य किया है, उससे पूरा वैश्य समाज मेें आक्रोश है।
गोपाल मंडल की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करते हुए जनता दल यूनाइटेड उन्हें अपने पार्टी से बर्खास्त करें। वैश्य समाज जो कि ऐसा समाज है जिससे पूरे देश की अर्थव्यवस्था चलती है। गोपाल मंडल हीन भावना से ग्रस्त हो चुके हैं और अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल में अखिलेश मद्धेशिया जिलाध्यक्ष, रोशन जिला महामंत्री, दीपक, अतुल कुमार, संजय व विकास गुप्ता आदि शामिल रहे।