फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा ज्ञानोत्सव में छात्रों संग शिक्षक भी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रत्येक बीआरसी पर बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का स्वरुप कान्वेेंट स्कूल के अभिभावक मीटिंग के तरह था। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और और छात्रों के साथ ही अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों को शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं अधिकारियों ने कहा कि ज्ञानोत्सव की सार्थकता तभी है जब शिक्षक नियमित और समय से स्कूल पहुंचकर बच्चों को शिक्षित करें।
विज्ञापन

कोपागंज संवाददाता के अनुसार विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा खुखुंदवा स्थित बीआरसी परिसर में बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी ,कृषि प्रदर्शनी ,नारी स्वावलंबन पर प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विजय राजभर ने कहा कि शिक्षा का समाज व देश के विकास में अहम योगदान होता है। विशिष्ट अतिथि उपशिक्षा निदेशक और प्राचार्य डायट मऊ प्रभुराम चौहान ने कहा कि वास्तव में इस समारोह की सार्थकता तभी होगी जब शिक्षक नियमित और समय से विद्यालय पहुंच कर बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने कहा प्रेरणा लक्ष्य को हासिल कर ब्लाक सहित जनपद को प्रेरक जनपद बनाने में सहयोग करने को कहा।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार बीआरसीगाढ़ा पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव शिक्षा चौपाल एवं शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षाधिकारी रतनपुरा आरपी राम ने कहा कि मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमारे शिक्षकों,अभिभावकों तथा बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान बीआरसी गाढ़ा पर टीएलएम मेला भी लगाया गया। इसमें प्राथमिक विद्यालय गड़वा द्वारा सौर मंडल के आठ ग्रहों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में बुधवार को प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 10 बच्चों को प्रेरक बालक, प्रेरक बालिका से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विजय राजभर ने कहा कि नई शिक्षा नीति बहुत ही क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी। कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी रमेश सिंह रहे।
मुहम्मदाबाद गोहना / वलीदपुर संवाददाता के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से मुहम्मदाबाद गोहना बीआरसी पर बुधवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि प्रदेश की सरकार बेसिक शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान कायाकल्प योजना के अंर्तगत उल्लेखनीय कार्य करने वाले बारा, इटौरा चौबेपुर, अलाउद्दीनपुर, माहपुर, बंदिकला, नरौनी,सुरहुरपुर आदि गॉव के निवर्तमान ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प,आंतरिक सुधार और शैक्षिक स्तर बनाए रखने को लेकर प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय, विजय कुमार सिंह, धनज्ञय सिंह, प्रतिमा राय, शैल कुमारी सिंह, ओमप्रकाश सोनकर, स्वतंत्र श्रीवास्तव, धनन्जय गोड़, राजेश मिश्रा, बंशराज राम आदि प्रधानाध्यापको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश राम, ओमप्रकाश ओझा अरविंद चौहान आदि ने योगदान दिया।
इनसेट
18 सेवानिवृत शिक्षकों को किया सम्मानित
मधुबन। नगर पंचायत स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र पर बुधवार को शिक्षक ज्ञानोत्सव समारोह एवं शिक्षोन्नयन शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 18 सेवानिवृत शिक्षकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने अनपढ़, दहेज एक अभिशाप आदि सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया , विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक जयनारायन यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनमोहन पांडेेेय, सेवानिवृत शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय, बबलू ठठेरा संबोधित किया। इस दौरान सेेेेवानिवृत शिक्षक तारकेश्वर सिंह, उदयभान पांडेय, राधिका देेवी,कलावती देवी हरेराम सिंह, दशरथ चौहान सहित 18 शिक्षकों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर रणंजय मल्ल, संजय सिंह, धनंजय पाण्डेय, पांडेेय, सभासद राहुल दीक्षित, लाबहादुर मल्ल,विनोद मद्धेशिया, शिवशरन मल्ल, डब्बूू चौधरी, पीयूष मद्धेशिया,शशांक पांडेय आदि रहे।
इनसेट
सोलर ट्रैक्टर का मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र
कोपागंज। टीएलएम स्टाल में प्राथमिक विद्यालय मड़ई बहेलिया ,न्याय पंचायत भेलाबंध और उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतिया कादीपुर के बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल सोलर ट्रैक्टर और प्रेशर ट्राली लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कोपागंज ब्लॉक के सभी 10 न्याय पंचायतों से एक छात्र छात्राओं और शिक्षक जिसे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें