फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण से वंचित किशोरों को जागरूक कर लगवाए टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन में स्थित एकीकृत कोविड-19 कमांड सेंटर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नोडल अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीकाकरण के लिए ज्यादा से ज्यादा विद्यालयों को कवर करने के लिए कहा। जिससे 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जा सके। बोले कि टीकाकरण से वंचित बच्चों को प्रधानाचार्य के माध्यम से अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप एवं फोन से संपर्क कर उनका भी टीकाकरण कराए।
विज्ञापन

वहीं आईसीडीएस को निर्देश दिए गए कि सीडीपीओ का सहयोग लेकर आंगनवाडियो को निर्देशित करें कि जिन गांव में 80% से कम टीकाकरण हुआ है उनकी सूची तैयार करें और कोविड-19 सेंटर मे तत्काल सूचना दें। वहीं युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए गए कि गांव में महिला एवं पुरुष नव युवक मंगल दल दोनों को सक्रिय कर टीकाकरण में सहयोग लेकर टीकाकरण कराये।
बैठक में शामिल एमओआईसी को निर्देश दिए कि आप सभी को आगे बढ़कर नेतृत्व लेना होगा जिन गांव में टीकाकरण का प्रतिशत कम है उन गांव में जाकर खुद लोगों को प्रोत्साहित कर टीकाकरण करवाना होगा। कहा कि एमओआईसी प्रतिदिन अपने द्वारा किए गए गांव के भ्रमण एवं निगरानी समितियों द्वारा किए जा रहे टीकाकरण की सूचना एकीकृत कोविड-19 सेंटर को अनिवार्य रूप से दें। वहीं नोडल अधिकारी ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो गांव में चौकीदार के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को आस पास होने वाले टीकाकरण की जानकारी दें एवं निगरानी समिति, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जबकि जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा एमओआईसी से ब्लॉकवार टीकाकरण की जानकारी ली गई तथा एमओआईसी से गांव में भ्रमण कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने को कहा गया। सबसे कम टीकाकरण वाले गांव की सूची तैयार कर उन गांव में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी एमओआईसी से कहा कि अगले तीन-चार दिनों में कम प्रतिशत वाले गांवो में टीमों की संख्या बढ़ाकर तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि टीमें डोर टू डोर सर्वे करें यदि कोई लक्षण दिखता है तो उनका सैंपल ले यदि टीमें ठीक ढंग से कार्य नहीं कर रही है तो उनका उस दिन का मानदेय रोक दें। जिलाधिकारी द्वारा सर्विलांस टीम को सही डाटा समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एसएन दुबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
शहर में कम टीकाकरण पर जताया गुस्सा
मऊ। बैठक में मऊ शहर स्थित 42 वार्डों में टीकाकरण की स्थिति खराब होने के कारण नोडल अधिकारी ने चिंता व्यक्त की और कहां की मोहल्ला समिति की बैठक कराने के दौरान जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी को बुलाएं, जिससे स्थानीय लोगों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया जा सके। साथ ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि को लेकर विभिन्न वार्डों में टीकाकरण हेतु कैंप लगाने के निर्देश दिए गए। नोडल अधिकारी द्वारा होम आइसोलेशन के मरीजों से फोन कर हाल-चाल ली गई साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए गए कि आशा गांव-गांव में जागरूक करने वाले पोस्टर लगाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें