फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी की होगी आनलाइन मानीटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में 28 नवंबर को प्रस्तावित यूपीटीईटी-2021 परीक्षा तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। टीईटी को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा एक पर्यवेक्षक तैनाती की गई है। यूपीटीईटी की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेें कंट्रोल रुम बनाया जाएगा। साथ ही तीन सचल दस्ता की तैनाती होगी। दोनों पालियों के लिए कुल 56,567 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में प्राथमिक वर्ग के लिए 31567 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। जबकि, दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक वर्ग के लिए 25 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। सुबह 10 से 12:30 बजे तक पहली पाली जबकि दूसरी पाली शाम को 2:30 से 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। तहसील स्तर पर जोनल मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे।
परीक्षा के आयोजन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इसके साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट प्राचार्य के नेतृत्व में सचल दस्ता का गठन किया गया है। परीक्षा के लिए ज्यादातर मुख्य सड़कों के किनारे अथवा बेहतर परिवहन सुविधा वाले नगरों या गांवों के आस-पास के स्कूलों-कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्राथमिकता दी गई है। मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन, दोहरीघाट, कोपागंज आदि नगरों के आस-पास स्थित राजकीय, सहायता प्राप्त तथा इंटर कालेजों एवं डिग्री कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यूपीटीईटी परीक्षा की ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यूपीटीईटी परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। मजिस्ट्रेटों, पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें