फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ रोडवेज में परिवहन मंत्री: नल से पानी न आता देख हुए नाराज, बसों में चढ़कर सवारियों की समस्याएं जानीं

Sat, 12 Nov 2022 10:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार देर शाम मऊ रोडवेज परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नल के पास पहुंचे तो उसमें से पानी ना आता देख भड़क उठे। 
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद बस से उतरते परिवहन मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार देर शाम मऊ रोडवेज परिसर का औचक निरीक्षण किया। बसों में चढ़कर यात्री सुविधाओं का मुआयना किया साथ ही सवारियों की समस्याएं भी जानीं। व्यवस्था ठीक न दिखने पर चालक और परिचालक को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मऊ शहर में चल रहे स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे थे। रात नौ बजे जैसे ही रोडवेज परिसर में परिवहन मंत्री का काफिला पहुंचा, वहां मौजूद कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोडवेज परिसर का मुआयना किया।

इस दौरान उन्होंने कई चीजें दुरुस्त ना मिलने पर नाराज हुए। कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान वे यात्रियों के पीने के लिए लगे नल के पास पहुंचे तो उसमें से पानी ना आता देख परिवहन मंत्री का पारा चढ़ गया। वहां मौजूद कर्मचारियों को जमकर लताड़ा और उसे तत्काल दुरुस्त करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ रोडवेज परिसर में परिवहन मंत्री - फोटो : अमर उजाला
वहीं परिवहन मंत्री ने आजमगढ़ जा रही बस में चढ़कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। सवारियों से भी बातचीत की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें