आज तक बुझाया है, आगे भी बुझाएंगे, हमें कोई रोक नहीं सकता। आगे कहा कि जिस दिन लखनऊ से आ रहा था उस दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश भैया से मिला और लंबी बातचीत हुई। मैं उनसे कहकर आया हूं कि छह महीने तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी भइया।
अब्बास ने आगे कहा, पहले जिन्होंने लोगों के कैरियर बर्बाद किए हैं। जिन्होंने जिनके ऊपर मुकदमे लगाए हैं, पहले उन अधिकारियों का हिसाब-किताब होगा। उन्होंने जनता से कहा कि आप सब यहां बहुत परेशान हुए हैं। छोटी-छोटी बातों के लिए पैसा लिया गया। बुनकरों के ऊपर जुल्म करने के लिए साजिशें रची गई। पेट पर हमला किया। फ्लैट रेट की बिजली खत्म करके डायरेक्ट पेट पर हमला किया है।
पढ़ेंः मऊ में गृहमंत्री अमित शाह बोले- योगी सरकार ने माफिया को चुन-चुन कर समाप्त किया
मुख्तार अंसारी व उसका पुत्र अब्बास अंसारी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि जिन अधिकारियों ने फर्जी मुकदमे दर्ज करवाए और फर्जी वसूली की है उनकी भी जांच की जाएगी। जनसभा के दौरान भाषण का यह वीडियो वायरल हुआ। जैसे ही इस वीडियो की जानकारी जिला प्रशासन को हुई, शहर कोतवाली में अब्बास अंसारी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और धमकी की धाराओं मे एफआईआर दर्ज हुई।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही इसकी सूचना 356 मऊ सदर विधानसभा के आरओ को दी गई है। मऊ जिले के थाना दक्षिणटोला के अंतर्गत सदर विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला इसस पहले भी दर्ज किया जा चुका है।
यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का प्रचार शनिवार को खत्म हो जाएगा। ऐसे में राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।